29 छोटे रसोई की तस्वीरें जो आपको प्रेरणा देंगी

Rita Deo Rita Deo
homify Rustic style kitchen
Loading admin actions …

जगह की कमी एक ऐसा मुद्दा है जो हर अपार्टमेंट में रहने वाले परिवार को महसूस करना पड़ता है क्योकि उन्हें सिमित क्षेत्र में घर के कमरों का विभाजन करना पड़ता है। लेकिन घर में छोटी सी जगह के कारन अपने सपनों की रसोई के सजावट से समझौता नहीं करना चाहिए।

इस विचार पुस्तक में हमारे रसोई सज्जाकारों ने 29 छोटे रसोईघर डिजाइनों द्वारा यह साबित कर दिया हैं कि सपनो के रसोईघर को बनाने के लिए न अधिक जगह न अधिक खर्चे की ज़रूरत है।

1— एक मीटर और आधा

सिर्फ एक और आधे मीटर में चिमनी से स्टोव और भंडारण तक, इस रसोई में सब कुछ आसानी से छोटे से स्थान में सज गया है।

2. मोज़ेक टाइल

2. बड़ी मोज़ेक टाइलें पुरानी लग सकती हैं, लेकिन छोटे मोज़ेक टाइल निश्चित रूप से 2018 में बहुत प्रचलित होंगी।

3. नीला और सुगठित

ग्रे और नीले रंगो का मिश्रण इस रसोई में संतुलन प्रदान करते हैं और वे पूरी तरह से काले रंग के शीर्ष पर छा जाते हैं।

4. चमकीले रंग का प्रभाव

यदि आप सादी रसोई से ऊब गए हैं, तो पीले रंग की चमकीले रौशनी और तेज के साथ प्रयोग करें शायद रंगों से कार्यकुशलता बढ़ जाए !

5. न्यूनतम रंग-सज्जा

सीधे रेखाएं और हल्का सफ़ेद रंग—इस रसोई के सज्जाकार सिखाते हैं कि चीजों को न्यूनतम स्थान में संकलन करने के लिए कैसे तरीके अपनाने चाहियें ।

6- अधिक भंडारण

जब आपका रसोईघर पहले से ही छोटा स्थान है, तो अलग भंडारण क्षेत्र बनाना प्रश्न के बाहर है। यही कारण है कि यथासंभव रूप में कई अलमारियाँ और दराज को मौजूदा स्थान में बनाना बेहतर होगा।

7—आकर्षक नारंगी

इस रसोईघर को छोटे से क्षेत्र पर बनाया जा सकता है लेकिन उज्ज्वल नारंगी रंग गहरे रंग की तुलना में क्षेत्र को बड़ा दिखाता है।

8—विभिन्न सामग्रियों का संयोजन

ज़मीन और दीवारों के टाइल्स, स्टील अलमारियाँ और वायर से बनी आकर्षक कुर्सियाँ, इस आधुनिक रसोई के संयोजन में कई सामग्रियों का उपयोग हुआ है।

9. समन्वित नाश्ता बार

ब्रेकफ़ास्ट बार हमेशा रसोई के द्वीप पर नहीं होते हैं, उन्हें कार्यक्षेत्र के पास भी शामिल किया जा सकता है।

10. पारंपरिक और आधुनिक शैली

यह रसोईघर पत्थर की दीवार के साथ आधुनिक अलमारियाँ को जोड़कर पारंपरिक और आधुनिक तत्वों को शामिल करता है।

11. सुरुचिपूर्ण लकड़ी

जब अपनी रसोई के साथ कुछ अभूतपूर्व प्रयोग करना चाहते हैं तो क्यों न इसमें लकड़ी का प्रयोग करें? इससे रसोई में इस तरह का उत्कृस्ट सौंदर्य आ जायेगा।

12. लम्बा आयातकार

यह रसोईघर आयताकार स्थान का उपयोग करके एक तरफ मंच पर सबसे प्रभावी तरीके से कार्यस्थल का निर्माण किया है और दूसरे पर फ्रिज और स्टोव हैं।

13. रात्रिभोज तालिका

यदि आपके पास जगह है, तो अपनी रसोई में 2-3 कुर्सियों के साथ एक छोटी रात्रिभोजन तालिका जोड़ें। जगह उजागर करने के लिए उज्ज्वल रंग का इस्तेमाल मत भूलना।

14. स्कैंडिनेवियाई शैली

अब, यदि आप पूरी तरह से लकड़ी नहीं इस्तेमाल करना चाहते हैं तो स्कैंडिनेवियाई शैली से सफेद अलमारियाँ और काँच के साथ इस शैली को रसोई में अपनाएं ।

15. उत्कृस्ट काला और सफेद का मिश्रण

काले और सफेद ऐसा संयोजन है जिसे आप कही भी इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन सुनिश्चित करें कि क्षेत्र में काले रंग की तुलना में सफेद अधिक इस्तेमाल हो।

16. यू के आकार का

इस तरह अंग्रेजी अक्षर यू के आकार की रसोई आपको अंतरिक्ष बचाने में मदद कर सकती है और फिर इस स्थान को कार्यात्मक भी बना सकती है।

17. एकीकृत बार अंतरिक्ष

 यहां आयताकार क्षेत्र पर एक और रसोईघर बनाया गया है जो अंतरिक्ष को भी एकीकृत करता है।

18. रसोई के द्वीप पर स्टोव

इस रसोई में स्टोव को काउंटर के बजाय द्वीप पर रखा गया है, और साइड काउंटर का उपयोग कार्यस्थल के रूप में किया जा रहा है।

19. हरा और ग्रे

इस रसोई में भूरे रंग के साथ चमकीले हरे रंग की सहायता लेकर सही संतुलन प्रदान किया गया है।

20—उत्कृस्ट प्रकाश संतुलन

पूरी तरह से प्रकाशमान रसोईघर छोटे स्थान को बड़ा बना सकता है। हम क्षेत्र को रोशन करने के लिए कैबिनेट के ठीक नीचे रोशनी जोड़ने से कार्यक्षेत्र प्रकाशमान और आकर्षक दीखता है।

21. व्यावहारिक और सरल

इस सरल और व्यावहारिक रसोई में हर ज़रूरी उपकरण है, जिसमें फ्रिज, ओवन, स्टोव, चिमनी और बहुत सारे दराज शामिल हैं।

22. जीवंत लाल

इस रसोई के नाश्ते की मेज पर उज्ज्वल लाल रंग इस स्थान को संतुलित करने के लिए अतिउत्तम है क्योकि शेष स्थान पर सफेद है।

23. ऊपरी दीवार पर भंडारण

अपनी रसोई में काउंटर के ऊपर दीवार में शेल्फ लगाएं और वहां पर अपने सभी पसंदीदा क्रॉकरी स्टोर करें।

24. पत्थरों के ईंटों के ऊपर सजा ब्रेकफ़ास्ट बार

छोटे स्थान का अर्थ यह नहीं है कि साधारण सज्जा से संतुष्टि कर लें। पत्थर की दीवार से नाश्ते की बार को लगाकर अनोखा और शानदार बना सकते हैं।

25—सुगठित

यदि आप एक पत्थर की दीवार की भव्यता के लिए तैयार नहीं हैं, तो इस तरह ठोस नाश्ता बार जोड़कर एक छोटी सी जगह को सुगठित और क्रियाशील बनायें ।

26. रंग का आकर्षक विभाजन

छोटी सी जगह में कई रंगो के इस्तेमाल से यह रसोई आकर्षक लगता है। इसके टाइल, काउंटर और दीवारों में शामिल चमकीले रंग आँखों को सुकून देते हैं ।

27. रंगीन टाइलें

हम आपको रसोई में रंगों को टाइल्स के द्वारा जोड़ने की सलाह देते हैं।

28. सीधे लाइनें

सीधी रेखाओं के साथ एक ज्यामितीय रसोई—इसके बाद आप कुछ नहीं चाहेंगे।

29. सुरुचिपूर्ण और आधुनिक

खुली जगह की योजना के साथ, यह रसोई सबसे अधिक कल्पनाशील और प्रेरणादायक तरीके से लकड़ी का उपयोग करता है।

प्रेरणा का लिए भारतीय घरों के लिए अनुशंसित इन 20 आधुनिक और सरल रसोईघर की तस्वीरें ज़रूर देखें

इनमें से कौन सी रसोई आप सबसे अधिक प्रेरित करती है ? हमें अपने विचार टिप्पिणयों में लिख भेजें ।

Need help with your home project?
Get in touch!

Highlights from our magazine