9 भारतीय घरो के लिए लघु और कार्यात्मक रसोई

Rita Deo Rita Deo
Casa de Campo - Quinta do Lago - Tarauata, Olaa Arquitetos Olaa Arquitetos Country style kitchen
Loading admin actions …

घर के मालिकों को अपने संकुचित और छोटे रसोईघर को सजाने और डिजाइन करने के लिए अत्यधिक रचनात्मक बनाना होगा। यद्यपि यह एक निराशाजनक कार्य है, फिर भी एक छोटी सी जगह का सर्वोत्तम उपयोग करने के लिए कई कलात्मक रस्ते हैं। उच्च अंत प्रौद्योगिकियों और उत्साहित अंतरिक्ष-बचत डिजाइनों को हम हमेशा धन्यवाद देते हैं जो आधुनिक रसोई को कामकाजी बनाने के लिए सहायता करते रहते हैं। 

हमने आपकी छोटी रसोई के अधिकतम उपयोग करने के 9 आश्चर्यजनक तरीके तैयार किए हैं, देखना न भूलें । :

1. मूल बातें से जुड़े रहें

जब आप एक ऐसे रसोईघर की सजावट में लगे हैं जहां छोटे से क्षेत्र में सब कुछ प्रबंधित करना है, तो नवीन समाधानों के बारे में सोचना चाहिए। इस रसोई में देखिये के कैसे ज़रुरत के अनुसार प्रदर्शन इकाइयों में सुधार लेन के लिए यहाँ हैंगर्स, हुक इत्यादि के साथ ही अलमारी में बर्तनो को व्यवस्थित करने के लिए शेल्फ हैं।

2. आधुनिक लकड़ी

एक पारंपरिक रसोई घर के लिए एक सुन्दर द्वीप, यह जगह आपको दिखाता है कि कैसे प्रभावी रूप से लकड़ी को आपकी रसोई में शामिल किया जा सकता है। गहरे लकड़ी से सुसज्जित रसोई में समकालीन शीतलता प्रदान कर ग्रेनाइट के काउंटर के साथ साझेदारी निभाते हुए सुन्दर कार्यस्थान को ज़िन्दगी देते है, जिसपर खुली खिड़कियां से हरियाली की आकर्षक छवि दिखती है।

3. समकालीन कैबिनेट

एक छोटे लेकिन आधुनिक रसोई के लिए, अलमारियाँ क़े सफेद या तटस्थ रंग पहले विकल्प हैं । इसके अलावा, अलमारियाँ के लिए नक्काशी, पैटर्न और गहरे रंग की लड़की न चुने और हो सके तो कैबिनेट के दरवाजे में गिलास पैनल इस्तेमाल करना हमेशा एक बुद्धिमान विकल्प होते हैं। दीवार में सजे सफ़ेद खुले रसोई में अंतरिक्ष का एहसास करवाते हैं।

4. रगों का कलात्मक समिश्रण

अगर रसोई छोटी है जहाँ ज़रुरत क़े सब चीज़ो को सजाना क़े लिए पर्याप्त स्थान नहीं है तो विस्तार जताने क़े लिए रंग एक महान भूमिका निभाता है। इस रसोई का उदाहरण लें जो कोने में सूक्ष्म रंग जोड़ा गया है जबकि फ़िरोज़ी अलमारियों और रंग-बिरंगे पकाने क़े पात्र इस रसोई के आभा को सुंदर रूप से परिपूर्ण करते हैं। यहां हरे रंग की अलमारी वाली प्रस्तभूमि इस रसोई को सराहनीय बनाती है।

5. कोने दराज के साथ अंतरिक्ष का अधिकतम उपयोग

रसोई के कोनों का उपयोग करना यह एक मुश्किल लेकिन अभिनव तरीका है जिसमे फर्श क़े एक इंच को भी बर्बाद किये बिनिअ अलमारियाँ का निर्माण किया गया है। अलमारी में जुड़ा यह कलात्मक दराज़ एक कार्यक्षमता का एक नया मापदंड स्तापित करता है।

7.—डिजाइनर अलमारियों

अपनी रसोई में स्टाइलिश स्पर्श जोड़ने का एक आसान और त्वरित तरीका है यहाँ चमकीले और महंगे डिजाइनर अलमारियों को स्थापित करना। ये अल्मारिया किसी भी प्रकार क़े डिजाइन या रंग से सजाये जा सकते हैं ताकि घर क़े बाकि सज्जा से कोई मेल हो क्योकि तभी इस हिस्से का घर से सामंजस्य बैठता है । यहां रसोई सज्जाकार ने इस कॉम्पैक्ट क्षेत्र को अधिक उपयोगी बनाने क़े लिए  विभिन्न आयामों का विकल्प चुना है।

7. लटकने वाले लैंप

छोटे जगह को विस्तृत करने का एक और सुरक्षित तरीका है की उस स्थान को रौशनी से भर दें। किसी भी रूप या आकार क़े लटकने वाले लैंप में जादुई आकर्षण की प्रवृत्ति होती है और इन्हे छोटे रसोईघर में इस तरह जोड़ने से ये आकर्षण और बढ़ जाता है।

8. दर्पण की दीवार

दर्पण किसी भी स्थान पर प्रभाव छोड़ने की क्षमता रखते हैं और अगर एक छोटे से रसोईघर के समकालीन विवरण को बनाए रखने के लिए लकड़ी के स्थान पर दर्पण को दरवाजे से जोड़ा जाए तो अंतरिक्ष चमक उठता है। अंतरिक्ष को उज्ज्वल करने के लिए, कांच के दरवाजे का जोड़ना कलात्मक  विचार है।

9. सामग्रियों का सामंजस्यपूर्ण सयोजन

यह रसोईघर स्टील, पत्थर, कांच, लकड़ी और धातु के सामंजस्यपूर्ण संयोजन को दर्शाता है। अंतरिक्ष विशाल नहीं है, लेकिन हरे रंग की दीवारें और काली काउंटर जगह को आरामदेह और आमंत्रित बनाते हैं।

यदि आपके पास एक छोटा रसोईघर भी है, तो इन युक्तियों को और अधिक कार्यात्मक और प्रभावशाली  बनाने के लिए प्रयास करें तब तक, हम आपके लिए कुछ और सुझाव और युक्तियां लाएंगे।

Need help with your home project?
Get in touch!

Highlights from our magazine